बिजनेस

Raymond Share: क्यों 64% से ज्यादा गिरा Raymond का शेयर? घबराइए मत ! ये है वजह

Raymond Share Price: रेमंड के शेयर में बुधवार के कारोबार में 64 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। दरअसल ये गिरावट शेयरों की बिकवाली की वजह से नहीं आई है, बल्कि रेमंड के रियल एस्टेट कारोबार (रेमंड रियल्टी) के अलग होने के चलते आई है।

Image

64% से ज्यादा गिरा Raymond का शेयर

KEY HIGHLIGHTS
  • 64% से ज्यादा गिरा Raymond का शेयर
  • रेमंड रियल्टी हो गयी अलग
  • रेमंड रियल्टी की वैल्यू रेमंड के शेयर से हटी

Raymond Share Price: रेमंड के शेयर में बुधवार के कारोबार में 64 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। दरअसल ये गिरावट शेयरों की बिकवाली की वजह से नहीं आई है, बल्कि रेमंड के रियल एस्टेट कारोबार (रेमंड रियल्टी) के अलग होने के चलते आई है। यानी रेमंड रियल्टी के शेयर की कीमत रेमंड में से घट गयी है। रेमंड का शेयर BSE पर करीब पौने 11 बजे 64.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 556.45 रुपये पर है, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग लेवल 1,561.30 रुपये रहा है।

ये भी पढ़ें -

आज है ये खास रिकॉर्ड डेट

आज रेमंड के उन एलिजिबल शेयरधारकों के नाम फिक्स करने की रिकॉर्ड डेट है, जिन्हें योजना के अनुसार रेमंड रियल्टी के इक्विटी शेयर आवंटित किए जाएंगे। रेमंड रियल्टी 1 मई को रेमंड से अलग हो गई थी। इससे पहले रेमंड ने अपने लाइफस्टाइल बिजनेस रेमंड लाइफस्टाइल को अलग कर दिया था। वह बिजनेस सितंबर 2024 में स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हुआ।

कितने शेयर मिलेंगे

रेमंड ने घोषणा की थी कि उसके हर शेयरहोल्डर को उनके पास मौजूद हर रेमंड शेयर के लिए रेमंड रियल्टी का एक शेयर मिलेगा, जो शेयरधारक मूल्य को बढ़ाने के उद्देश्य से एक रणनीतिक कदम है। रियल एस्टेट बिजनेस की लिस्टिंग सितंबर तिमाही तक होने की संभावना है।

यह संभव है कि कुछ मोबाइल ट्रेडिंग ऐप अभी भी रेमंड की बिना एडजस्टेड कीमत दिखा रहे हों और इसलिए, 64 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article