बिजनेस

रतन टाटा के भाई ने छोड़ा भारत, मगर फिर भी टाटा ग्रुप से कमाई है जारी, जानें कितनी है दौलत

Noel Tata Profile: नोएल टाटा और रतन टाटा दोनों नवल टाटा के बेटे हैं। मगर उनकी मां अलग-अलग हैं। रतन और उनके सगे भाई जिमी की मां का नाम है सूनी कमिश्नरी। वहीं नोएल, नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन डुनॉयर के बेटे हैं।

Image

कौन हैं नोएल टाटा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आयरलैंड में रहते हैं नोएल टाटा
  • रतन टाटा के हैं सौतेले भाई
  • टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं

Noel Tata Profile: टाटा समूह (Tata Group) के चेयरमैन रहे रतन टाटा (Ratan Tata) के बारे में आपने खूब सुना होगा। उन्हें टाटा ग्रुप ग्रुप की कंपनियों को नई उंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। मगर रतन टाटा के भाई नोएल टाटा (Noel Tata) के बारे में आप शायद ही जानते हों। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे भारत में नहीं रहते, मगर फिर भी टाटा ग्रुप से काफी पैसा कमाते हैं। आगे जानिए नोएल टाटा के बारे में।

पिता एक पर मां अलग-अलग

नोएल टाटा और रतन टाटा दोनों नवल टाटा के बेटे हैं। मगर उनकी मां अलग-अलग हैं। रतन और उनके सगे भाई जिमी की मां का नाम है सूनी कमिश्नरी। वहीं नोएल, नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन डुनॉयर के बेटे हैं।

इस देश के हैं नागरिक

नोएल के पास आयरलैंड की नागरिकता है। पर वे टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं। टाटा ग्रुप की ट्रेंट (Trent) और टाटा इन्वेस्टमेंट (Tata Investment) के चेयरमैन हैं। इतना ही नहीं वे टाटा इंटरनेशनल के भी चेयरमैन हैं। साथ ही नोएल टाटा टाइटन और टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन भी हैं।

कहां से शुरू किया करियर

नोएल ने अपना करियर टाटा इंटरनेशनल से शुरू किया। उसके बाद जून 1999 में, वह ट्रेंट के एमडी बनाए गए। नोएल ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और फ्रांस के इनसीड बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल एग्जेक्यूटिव प्रोग्राम किया है।

कितनी है नेटवर्थ

विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार नोएल की नेटवर्थ 12339 करोड़ रु है। 66 वर्षीय नोएल टाटा की शादी पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस (टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी) में सबसे बड़े शेयरधारक थे।

एक समय ये अनुमान लगाया जाता था कि नोएल टाटा टाटा ग्रुप में रतन टाटा की जगह लेंगे। लेकिन ये जगह उनके बजाय साइरस मिस्त्री को मिली थी, जिनका देहांत पिछले साल 4 सितंबर को हो गया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article