New Business Ideas with Low Investment: पहले की तुलना में लोग अब फिटनेस पर ज्यादा फोकस करते हैं। इसके लिए लोग जिम भी जाते हैं। इसमें एक बिजनेस का अवसर भी है। दरअसल आप भी अपना जिम खोल सकते हैं। एक बेहतर तरीका है कि आप किसी पॉपुलर जिम चेन की फ्रेंचाइज ले लें।
भारत में जो बड़ी और प्रमुख जिम चेन हैं, उनमें गोल्ड्स जिम (Gold’s Gym) भी शामिल है। गोल्ड्स जिम अपनी फ्रेंचाइजी ऑफर करता है। गोल्ड्स जिम की फ्रेचाइंजी के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
अगर आप गोल्ड्स जिम की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए डायरेक्ट इस लिंक पर जाएं। यहां आपको नाम, फोन नंबर और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी के अलावा बाकी जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी।
कितना करना होगा निवेश
गोल्ड्स जिम की वेबसाइट के अनुसार यदि आप रेगुलर जिम खोलना चाहते हैं तो आपको 2.5-4 करोड़ रु का निवेश करना होगा। साथ ही आपके पास 5000-7000 वर्ग फीट जगह भी होनी चाहिए। इसी तरह यदि आप एक्सप्रेस जिम खोलना चाहते हैं तो 3000-4000 वर्ग फीट स्पेस के साथ 1.5-2 करोड़ रु का निवेश करना होगा।
मिलेगा पूरा सपोर्ट
गोल्ड्स जिम के पास इंडस्ट्री में 50 वर्षों से अधिक और फ्रेंचाइजिंग में 30 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है। गोल्ड्स जिम की तरफ से फ्रेंचाइजी लेने वालों को पूरा सपोर्ट और एक्सटेंटिव ट्रेनिंग दी जाती है। इसकी वेबसाइट के अनुसार गोल्ड्स जिम दुनिया में नंबर 1 फुल सर्विस फिटनेस फ्रेंचाइजी है।
30 लाख से अधिक मेंबर्स
गोल्ड्स जिम के दुनिया भर में 30 लाख से अधिक मेंबर्स हैं। गोल्ड्स जिम की शुरुआत 1965 में गोल्ड ने वेनिस, कैलिफ़ोर्निया में की थी। तब उन्होंने पहला गोल्ड्स जिम खोला था। इसके दुनिया भर के 28 देशों में 720 से अधिक जिम हैं। भारत के 25 राज्यों में गोल्ड्स जिम मौजूद हैं।
