Abhishesk-Ramraj Cotton: पारंपरिक परिधान ब्रांड रामराज कॉटन ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को अपना ‘ब्रांड एम्बैसडर’ बनाया है। कंपनी जल्द ही एक मल्टीमीडिया अभियान भी शुरू करेगी। उसका लक्ष्य पारंपरिक परिधान क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करना है। रामराज कॉटन ने मंगलवार को बयान में कहा, कंपनी जल्द ही अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ ‘360 डिग्री अभियान’ शुरू करने की योजना बना रही है।
ये भी पढ़ें -
बच्चन का रामराज परिवार में स्वागत
रामराज कॉटन के फाउंडर और चेयरमैन के. आर. नागराजन ने कहा कि हम अभिषेक बच्चन का रामराज परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। प्रामाणिकता के लिए उनकी प्रतिष्ठा और देशभर के दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव उन्हें हमारे ब्रांड के लिए उन्हें एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।''
नागराजन ने कहा कि अभिषेक के साथ मिलाकर हमारा लक्ष्य भारतीय विरासत को दर्शकों के दिलों के और करीब लाना है।
क्या बोले अभिषेक बच्चन
बच्चन ने कहा, ‘‘ मैं एक ऐसे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने को लेकर खुश हूं जो परंपरा और क्वालिटी को इतनी गहराई से महत्व देता है... साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य भारतीय परंपरा को आधुनिक भारत के रोजमर्रा के पहनावे का हिस्सा बनाना है ...।’’
धोती, शर्ट और कुर्ते
इस साझेदारी का मकसद भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को बढ़ावा देना है, साथ ही हाई क्वालिटी वाले, प्रामाणिक पारंपरिक कपड़े उपलब्ध कराने के लिए ब्रांड के समर्पण पर जोर देना है। इस अभियान में रामराज कॉटन के कपड़ों की बड़ी रेंज डिस्प्ले की जाएगी, जिसमें धोती, शर्ट और कुर्ते शामिल हैं। (इनपुट - भाषा)
