बिजनेस

Multibase India Dividend: हर शेयर पर बैठे-बैठे 53 रु की कमाई कराएगी मल्टीबेस इंडिया, स्टॉक की कीमत 500 रु से कम

Multibase India Dividend Record Date: माइक्रोकैप कंपनी मल्टीबेस इंडिया ने अपने शेयरधारकों के लिए 530 प्रतिशत डिविडेंड पेमेंट की घोषणा की थी। 10 रुपये के मौजूदा फेस वैल्यू पर डिविडेंड प्रति शेयर 53 रुपये बनता है।

Image

मल्टीबेस इंडिया डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मल्टीबेस इंडिया देगी डिविडेंड
  • 53 रु का देगी डिविडेंड
  • 27 नवंबर है रिकॉर्ड डेट

Multibase India Dividend Record Date: 500 रुपये से कम कीमत वाला एक माइक्रोकैप स्टॉक मंगलवार को 18.6 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। दरअसल यह स्टॉक बहुत जल्द अब तक के सबसे अधिक डिविडेंड पेमेंट के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 64.4 प्रतिशत ऊपर गया है। इसी तरह 13 नवंबर से अब तक शेयर में 71.5 फीसदी की मजबूती आई है। 2024 में अब तक ये 100.5 फीसदी चढ़ा है।

ये भी पढ़ें -

53 रु का डिविडेंड (Multibase India Dividend)

माइक्रोकैप कंपनी मल्टीबेस इंडिया ने अपने शेयरधारकों के लिए 530 प्रतिशत डिविडेंड पेमेंट की घोषणा की थी। 10 रुपये के मौजूदा फेस वैल्यू पर डिविडेंड प्रति शेयर 53 रुपये बनता है। एक रेगुलेटरी फाइलिंग में मल्टीबेस इंडिया ने ऐलान किया कि बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये (केवल दस रुपये) के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 53 रुपये के इंटरिम डिविडेंड की सिफारिश की है।

कितनी है रिकॉर्ड डेट (Multibase India Dividend Record Date)

मल्टीबेस इंडिया ने डिविडेंड देने के लिए 27 नवंबर को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। इस दिन जिन लोगों के पास शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के लिए एलिजिबल होंगे। वहीं कंपनी इस डिविडेंड की पेमेंट 12 दिसंबर तक कर देगी।

1991 में सिनर्जी पॉलीमर्स लिमिटेड के नाम से शुरू की गई मल्टीबेस इंडिया ने पिछले कुछ सालों में काफी तरक्की की है। थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमर्स और सिलिकॉन-आधारित प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी ने 2002 में अपना नाम बदलकर सिनर्जी मल्टीबेस लिमिटेड और आखिरकार 2007 में मल्टीबेस इंडिया लिमिटेड कर लिया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article