Multibagger stock: 5 साल में 8327 फीसदी का दिया रिटर्न! अब Stock Split होगा; कीमत 70 से कम

Rajnish Retail Share Price : स्मॉल कैप कंपनी के शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है, पिछले 2 सालों में 991.37 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पिछले 3 सालों में, रजनीश रिटेल स्टॉक ने 1000 फीसदी से ज्यादा की उड़ान भरी है, जबकि पिछले 5 सालों में 8327.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Multibagger stock: रजनीश रिटेल भारत और अन्य देशों में हीरे और इससे बने ज्वेलरी को बनाने और उसके बिजनेस का काम करती है। रजनीश रिटेल एक स्मॉल कैप कंपनी है जो अपने शेयर स्प्लिट करने को लेकर चर्चा में है। रजनीश रिटेल के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस साल की शुरुआत में, स्मॉल कैप कंपनी ने एक नए सैलून के लॉन्च के साथ सौंदर्य और वेलनेस इंडस्ट्री में एंट्री की और पोर्टफोलियो बढ़ाया।

End of Feed