बिजनेस

Weekly Gainer Stocks: इन शेयरों ने 5 दिन में दिया 60% तक रिटर्न, 2 लाख के बन गए 3.20 लाख

Top Weekly Gainer Shares: बीते हफ्ते एसोसिएटेड कोटर्स का शेयर BSE पर 214 रु से 336.35 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 57.17 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 45.47 करोड़ रु है।

Image

इन शेयरों ने 5 दिन में दिया 60% तक रिटर्न

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 शेयरों ने दिया तगड़ा रिटर्न
  • 60 फीसदी तक मिला फायदा
  • निवेशकों पर बरसा पैसा

Top Weekly Gainer Shares: बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में शानदार तेजी आई। निफ्टी 50 1.71 प्रतिशत बढ़कर 25,791 पर पहुंच गया और सेंसेक्स 2 प्रतिशत बढ़कर 84,544 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। आईटी, फार्मा और तेल एवं गैस शेयरों में गिरावट के बावजूद बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 60 फीसदी तक रिटर्न दिया।

ये भी पढ़ें -

एस एम गोल्ड

बीते हफ्ते एस एम गोल्ड का शेयर BSE पर 19.95 रु से 31.92 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 60 फीसदी की मजबूती आई। इतने रिटर्न से किसी के भी 2 लाख रु 3.20 लाख रु बन गए होंगे। कंपनी की मार्केट कैपिटल 32.04 करोड़ रु है।

एसोसिएटेड कोटर्स

बीते हफ्ते एसोसिएटेड कोटर्स का शेयर BSE पर 214 रु से 336.35 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 57.17 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 45.47 करोड़ रु है।

नियोजेन केमिकल्स

बीते हफ्ते नियोजेन केमिकल्स का शेयर BSE पर 1546.70 रु से 2336 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 51.03 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 6,153.13 करोड़ रु है।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर

बीते हफ्ते रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर BSE पर 212.55 रु से 316.45 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 48.88 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,535.57 करोड़ रु है।

समस्रित लैब्स

बीते हफ्ते समस्रित लैब्स का शेयर BSE पर 18.62 रु से 27.03 रु पर पहुंच गया। इससे शेयर में 45.17 फीसदी की मजबूती आई। कंपनी की मार्केट कैपिटल 40.03 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article