बिजनेस

Budget: सरकार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से अगले वित्त वर्ष का बजट बनाने की कवायद शुरू करेगी

Budget 2025 : वित्त सलाहकार यह सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यक विवरण... सात अक्टूबर, 2024 से पहले या उस समय तक यूबीआईएस (केंद्रीय बजट सूचना प्रणाली) में ठीक से दर्ज किए जाएं।

Image

बजट

Photo : ANI

Budget 2025-26: वित्त मंत्रालय अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट तैयार करने की कवायद शुरू करेगा। भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगातार चार वित्त वर्षों में सात प्रतिशत या अधिक की वृद्धि दर्ज की है। अगले वित्त वर्ष का बजट, वृद्धि की गति को और तेज करने के सुधारों, रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ाने के उपायों पर केंद्रित होगा। आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी बजट परिपत्र 2025-26 में कहा गया, “सचिव (व्यय) की अध्यक्षता में बजट-पूर्व बैठकें अक्टूबर, 2024 के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगी।

तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट

वित्त सलाहकार यह सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यक विवरण... सात अक्टूबर, 2024 से पहले या उस समय तक यूबीआईएस (केंद्रीय बजट सूचना प्रणाली) में ठीक से दर्ज किए जाएं।” इसमें कहा गया है कि निर्दिष्ट प्रारूप में डेटा की हार्ड कॉपी सत्यापन के लिए दी जानी चाहिए। यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए यह लगातार आठवां बजट होगा, जो भारतीय राजनीति में एक दुर्लभ उपलब्धि है।

बजट-पूर्व बैठकों के दौरान होती है ये चर्चा

बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों को बजट-पूर्व बैठकों के पूरा होने के बाद अस्थायी रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा।” बजट पूर्व बैठकें अक्टूबर, 2024 के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी और नवंबर, 2024 के मध्य तक जारी रहेंगी। बजट-पूर्व बैठकों के दौरान सभी श्रेणियों के व्यय के लिए धन की आवश्यकता के साथ-साथ मंत्रालयों/विभागों की प्राप्तियों और शुद्ध आधार पर व्यय अनुमानों पर चर्चा की जाती है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article