बिजनेस

Quality Power IPO: IPO खुलने से 4 दिन पहले ही Quality Power का GMP मचा रहा बवाल, 27% फायदा तो अभी होने की उम्मीद

Quality Power IPO GMP: पावर ट्रांसमिशन इक्विपमेंट एंड पावर टेक्नोलॉजी कंपनी क्वालिटी पावर (Quality Power IPO) ने अपने 859 करोड़ रुपये के IPO के लिए 401-425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Image

Quality Power का GMP है तगड़ा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Quality Power का GMP है तगड़ा
  • IPO खुलने से पहले पहुंचा 115 रु
  • प्राइस बैंड है 401-425 रु

Quality Power IPO GMP: पावर ट्रांसमिशन इक्विपमेंट एंड पावर टेक्नोलॉजी कंपनी क्वालिटी पावर (Quality Power IPO) ने अपने 859 करोड़ रुपये के IPO के लिए 401-425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी के अनुसार, इसका आईपीओ 14 फरवरी को खुलेगा और 18 फरवरी को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 13 फरवरी को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ में 225 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1.5 करोड़ शेयर (करीब 634 करोड़ के) ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे जाएंगे। प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर कंपनी 859 करोड़ रुपये जुटाएगी।

ये भी पढ़ें -

पांडियन परिवार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी

ओएफएस में कंपनी की प्रमोटर चित्रा पांडियन अपने शेयर बेचेंगी। महाराष्ट्र स्थित क्वालिटी पावर में पांडियन परिवार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

नए इश्यू से हासिल राशि का इस्तेमाल मेहरू इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने और संयंत्र व मशीन खरीदने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर आवश्यकताओं का पूरा करने के वास्ते किया जाएगा।

GMP काट रहा गर्दा

आईपीओ वॉच के अनुसार क्वालिटी पावर का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 115 रु चल रहा है। अगर इसके आईपीओ में 425 रु का प्राइस भी फिक्स होता है तो इसकी लिस्टिंग 540 रु पर हो सकती है। यानी ये लिस्टिंग पर 27 फीसदी रिटर्न दे सकता है। पर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक जीएमपी घट-बढ़ सकता है।

आज से खुले दो और आईपीओ

आज सोमवार 10 फरवरी से दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें Ajax Engineering और Chandan Healthcare के आईपीओ शामिल हैं। इनमें Ajax Engineering का IPO मेनबोर्ड का है, जबकि Chandan Healthcare एसएमई कैटेगरी का IPO है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article