मजबूत करेंसी, डॉलर में कमाई फिर भी खाने का संकट! US-Iran War की सजा भुगत रहा कतर

US-Iran War की पूरी दुनिया को कीमत चुकानी पड़ रही है। लेकिन, दुनिया के सबसे अमीर देशों मे शामिल कतर को इसकी वजह से इतना बड़ा झटका लगा है कि अब खाने तक का संकट खड़ा हो गया है।

डॉलर में कमाई, बेहद कम जनसंख्या, दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड और तेल के भंडार की वजह से कतर दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल है। लेकिन, US-Iran War के चलते हॉमुज स्ट्रेट बंद होने की बड़ी कीमत चुका रहा है। 1 डॉलर की कीमत करीब 3.50 कतरी रियाल है। युद्ध के बाद भी यह स्थिर है। क्योंकि, कतर पिछले कई दशकों से तरल प्राकृतिक गैस (LNG) बेचकर अरबों डॉलर कमा रहा है। देश की 60 फीसदी से ज्यादा सरकारी आय गैस और उससे जुड़े निर्यात से आती है। लेकिन, Hormuz बंद होने और गैस फील्ड पर ईरानी हमलों के बाद से बड़ी आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है।क्योंकि, हॉर्मुज बंद होने के बाद कतर की LNG सप्लाई ठप पड़ गई है।

US Iran War Qatar

कतर का रियाल पश्चिम एशिया में सबसे मजबूत मुद्राओं में शामिल है

दो महीने LNG निर्यात ठप

फरवरी में शुरू हुए इस युद्ध के शुरुआती दौर में ही ईरान ने कतर के रास लफान गैस प्लांट पर हमला कर दिया था। इसके साथ ही ईरान और अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है, जिसकी वजह से दो महीने से कतर समुद्री रास्ते से एक गैस टैंकर बाहर नहीं भेज पाया है। रास लफान दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड है। कतर यहां से पूरी दुनिया को LNG बेचता है। लेकिन, ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद यहां बड़ा नुकसान हुआ है।

End of Feed