बिजनेस

Q2 Results Today: 47 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, IRCTC-IRFC और बाटा जैसे बड़े नाम लिस्ट में शामिल

Q2 Results Today: जो बड़ी कंपनियां 4 नवंबर को तिमाही नतीजे पेश करेंगी, उनमें एबीबी इंडिया, आंध्र पेपर, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, बाटा इंडिया, चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ग्लैंड फार्मा, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट और जेके पेपर शामिल हैं।

Image

47 कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 47 कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
  • बाटा जैसे बड़े नाम लिस्ट में शामिल
  • IRCTC-IRFC भी जारी करेंगी नतीजे

Q2 Results Today: संवत 2081 में एंट्री करते ही शेयर बाजार में कई कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे रिलीज करने के लिए तैयार हो रही हैं। 4 नवंबर, 2024 को कुल 47 कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। इनमें इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) जैसी सरकारी कंपनियां शामिल हैं। आगे जानिए और कौन सी कंपनियां तिमाही नतीजे पेश करेंगी।

ये भी पढ़ें -

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

अन्य बड़ी कंपनियां जो 4 नवंबर को अपने तिमाही नतीजे पेश करने वाली हैं, उनमें एबीबी इंडिया, आंध्र पेपर, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, बाटा इंडिया, चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ग्लैंड फार्मा, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट, जेके पेपर, केसी इंडस्ट्रीज, केईसी इंटरनेशनल, प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ, रेमंड, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया और वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स शामिल हैं।

यहां चेक करें सभी कंपनियां की लिस्ट

बीएसई की साइट पर सभी कंपनियों के तिमाही नतीजों की डेट की लिस्ट है। आप इस लिंक पर जाकर आज और आने वाले दिनों में कंपनियों के तिमाही नतीजों की डेट चेक कर सकते हैं।

शेयर बाजार में गिरावट

आज सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। करीब सवा 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 1384.21 अंक या 1.74% की गिरावट के साथ 78,339.91 पर है। वहीं निफ्टी 460 अंक या 1.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 23844 पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर उन कंपनियों की जानकारी दी गयी है, जिनके रिजल्ट आज आएंगे। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article