बिजनेस

Afcons Infra Listing Price: एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, 7% नुकसान के साथ हुआ लिस्ट

Afcons Infrastructure IPO Listing Price: आज एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। इसका शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हो गया। कंपनी ने लिस्टिंग पर नुकसान करा दिया। BSE पर इसका शेयर IPO के फाइनल प्राइस 463 रु के मुकाबले 7.12 फीसदी की गिरावट के साथ 430.05 रु पर लिस्ट हुआ।

Image

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर हुआ लिस्ट
  • शेयर ने की कमजोर शुरुआत
  • 7% नुकसान के साथ शुरुआत

Afcons Infrastructure IPO Listing Price: आज एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। इसका शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हो गया। कंपनी ने लिस्टिंग पर नुकसान करा दिया। BSE पर इसका शेयर IPO के फाइनल प्राइस 463 रु के मुकाबले 7.12 फीसदी की गिरावट के साथ 430.05 रु पर लिस्ट हुआ। हालांकि लिस्टिंग प्राइस से शेयर ने थोड़ी रिकवरी की है। करीब सवा 10 बजे ये लिस्टिंग प्राइस (430.05 रु) से 19.95 रु या 4.64 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 450 रु पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें -

NSE पर कितनी गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 7.99 प्रतिशत के डिस्काउंट या नुकसान के साथ 426 रुपये पर लिस्ट हुआ। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 3 नवंबर को केवल 5 रु था।

कैसा रहा IPO

एनएसई पर उपलब्ध सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ को कुल 2.63 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटेगरी को 94% सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) कैटेगरी को 3.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी को 5.05 गुना बुकिंग मिली।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर रहे, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया आईपीओ रजिस्ट्रार है।

क्या करती है कंपनी

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड मुंबई स्थित एक भारतीय मल्टीनेशनल कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंपनी है। यह कंपनी ईपीसी सेवाएं देती है और पुल, फ्लाईओवर, मेट्रो, सुरंग, पाइपलाइन, सड़क, बंदरगाह, बैराज, तेल और गैस परियोजनाओं जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तैयार करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article