PwC ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के ऑडिटर पद से दिया इस्तीफा, अब इसकी हुई नियुक्ति

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Aug 8, 2023, 11:07 AM IST

Paytm Payments Services: दिग्गज अकाउंटिंग फर्म पीडब्ल्यूसी (PwC) ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज (Paytm Payments Services) के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है।

Paytm Payments Services: दिग्गज अकाउंटिंग फर्म पीडब्ल्यूसी (PwC) ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज (Paytm Payments Services) के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम ने यह जानकारी नियामक फाइलिंग में दी है। कंपनी ने बताया कि उसने PwC की जगह अब कोलकाता मुख्यालय वाली एसआर बटलीबोई एंड एसोसिएट्स एलएलपी (SR Batliboi & Associates LLP) को नया आधिकारिक ऑडिटर नियुक्त किया है।

Paytm Payments Services

पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज

कंपनी ने क्या कहा?

पेटीएम ने फाइलिंग में बताया कि PwC ने हमारी सब्सिडियरी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 7 अगस्त 2023 से प्रभावी है।" कंपनी ने आगे कहा, "SR बटलीबोई एंड एसोसिएट्स एलएलपी को 07 अगस्त 2023 से पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के लीगल ऑडिटर के रूप में नियुक्त किया गया है।"

End of Feed