India-Russia Trade : भारत के साथ 100 अरब डॉलर का कारोबार चाहते हैं पुतिन, क्या US की जगह ले पाएगा रूस?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के साथ द्विपक्षीय ट्रेड 100 अरब डॉलर से ज्यादा करना चाहते हैं। रूस पहले भी यह कह चुका है भारत को अमेरिका से लगे टैरिफ के झटके से उबरने में पूरी मदद देगा।

India-Russia Partnership : भारत और रूस टाइम टेस्टेड सदाबहार साथी हैं। रूसी राष्ट्रपति दोनों देशों के बीच कारोबार को 100 अरब डॉलर से ज्यादा ले जाना चाहते हैं। सेंट पीटर्सबर्ग में दुनिया की प्रमुख समाचार एजेंसियों के प्रमुखों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, भारत और रूस के बीच व्यापार जल्द ही 100 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि भारत की तेज आर्थिक वृद्धि PM Modi की नीतियों और मेहनत का नतीजा है।

PM Modi and Putin India Russia

भारत के साथ कारोबार बढ़ाना चाहता है रूस

पुतिन के मुताबिक वर्ष 2025 में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 68.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले वर्षों में व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। बहरहाल, अगर यह लक्ष्य हासिल होता है, तो मौजूदा स्तर से व्यापार में 30 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज होगी।

End of Feed