SCO में पुतिन का नया प्लान, तिलमिला जाएंगे ट्रंप! ग्लोबल ट्रेड पर खत्म होगा डॉलर का दबदबा?

SCO Summit में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिर वह बात बोल ही दी, जिसका डर ट्रंप को लंबे समय से सता रहा था। ये प्लान कामयाब हुआ, तो ग्लोबल ट्रेड पर डॉलर का दबदबा खत्म हो सकता है।

SCO Summit Putin SCO Bank Plan : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के सदस्य देशों के बीच एक नया डेवलपमेंट बैंक (SCO Bank) बनाने का प्रस्ताव दिया है। पुतिन का कहना है कि यह बैंक उन वित्तीय प्रणालियों से ज्यादा से ज्यादा स्वतंत्र होना चाहिए, जिनका इस्तेमाल कुछ देश आर्थिक और जियो पॉलिटकल दबाव बनाने के लिए करते हैं। आसान भाषा में कहें तो रूस ऐसा वित्तीय रास्ता चाहता है, जिसके जरिये SCO देश आपस में कारोबार और बड़े प्रोजेक्ट्स को पश्चिमी वित्तीय नेटवर्क पर कम निर्भर रहते हुए आगे बढ़ा सकें।

SCO Bank india russia and china

पुतिन ने रखा SCO बैंक बनाने का प्रस्ताव

पुतिन ने एक सितंबर 2026 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO Summit के दौरान यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित SCO डेवलपमेंट बैंक को संयुक्त और आपसी फायदे वाली आर्थिक परियोजनाओं के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस प्रस्ताव का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि रूस और ईरान पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं और SCO के भीतर डॉलर तथा पश्चिमी वित्तीय ढांचे पर निर्भरता कम करने की चर्चा लगातार तेज हो रही है।

End of Feed