PSB Profit: सरकारी बैंकों का मुनाफा 1.4 लाख करोड़ के पार, जानें SBI और दूसरे बैंकों ने कितना कमाया

PSB Profit: सरकारी बैंकों में केवल पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab And Sindh Bank) ऐसा है जिसके मुनाफे में गिरावट आई है। उसका मुनाफा करीब 55 फीसदी गिरा है। इसके अलावा सभी बैंकों ने मुनाफे में 22 फीसदी से लेकर 62 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।

PSB Profit:बीता वित्त वर्ष सरकारी बैंकों के लिए मुनाफे वाला रहा है। साल 2023-24 के दौरान सरकारी बैंकों का कुल प्रॉफिट 35 फीसदी बढ़ा है। और इसके जरिए उनका कुल प्रॉफिट 1.4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। सबसे अधिक मुनाफा एसबीआई (SBI) ने कमाया है। उसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, (Bank Of Baroda) यूनियन बैंक (Union Bank) और केनरा बैंक (Canara Bank) शामिल है। सार्वजनिक क्षेत्र यानी सरकारी बैंकों में केवल पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab And Sindh Bank) ऐसा है जिसके मुनाफे में गिरावट आई है। उसका मुनाफा करीब 55 फीसदी गिरा है। इसके अलावा सभी बैंकों ने मुनाफे में 22 फीसदी से लेकर 62 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।

PSB PROFIT

सरकारी बैंकों की बढ़ी कमाई

कुल मुनाफे में एसबीआई (SBI) का 40 फीसदी हिस्सा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 में 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। जबकि 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने 2022-23 में कुल 1,04,649 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित 1,41,203 करोड़ रुपये के कुल लाभ में से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का कुल मुनाफे में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान रहा। एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 (50,232 करोड़ रुपये) से 22 प्रतिशत अधिक ज्यादा 61,077 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

End of Feed