प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन 7 अहम दस्तावेजों की जरूर करें चेक, वरना डूब सकती है जीवन भर की कमाई

Property Buying Tips: प्रॉपर्टी खरीदना जीवन का बड़ा फैसला है। धोखाधड़ी से बचने और सुरक्षित निवेश के लिए सेल डीड, टाइटल डीड, एनओसी और एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट जैसे 7 जरूरी दस्तावेजों की जांच करना बेहद आवश्यक है।

Property Buying Tips : अपना घर या जमीन खरीदना हर इंसान का एक बड़ा सपना होता है। लोग अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई और पाई-पाई जोड़कर अपने सपनों का आशियाना खरीदते हैं। लेकिन, रियल एस्टेट (Real estate investment) के बाजार में जानकारी के अभाव में कई बार लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। बिल्डर या विक्रेता द्वारा छुपाई गई कोई छोटी सी जानकारी भी आपके लिए भविष्य में बड़ी कानूनी परेशानी खड़ी कर सकती है और आपका पूरा पैसा डूब सकता है। इसलिए, किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले अत्यधिक सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। अगर आप भी कोई फ्लैट, प्लॉट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सिर्फ लोकेशन और कीमत देखकर ही डील पक्की न करें। किसी भी संपत्ति का सौदा करने से पहले उसके कागजातों की गहरी कानूनी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। यहां हम आपको उन 7 सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिनकी जांच प्रॉपर्टी खरीदने से पहले अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए:-

Property buying tips, Real estate investment, Important property documents, Title deed verification, Sale deed process

प्रॉपर्टी खरीदने से पहले ये 7 दस्तावेज जरूर जांचें

1. टाइटल डीड (Title Deed)

यह किसी भी प्रॉपर्टी का सबसे अहम दस्तावेज होता है। टाइटल डीड यह साबित करता है कि जो व्यक्ति आपको संपत्ति बेच रहा है, वही उसका वास्तविक और कानूनी मालिक है या नहीं। इस बात की हमेशा पुष्टि करें कि संपत्ति के स्वामित्व (Ownership) को लेकर कोई विवाद तो नहीं चल रहा है। बेहतर होगा कि आप पिछले 15 से 20 सालों का प्रॉपर्टी रिकॉर्ड चेक करें ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संपत्ति का हस्तांतरण किन-किन लोगों के बीच हुआ है।

End of Feed