Promoters Selling Share: बाजार में मची भगदड़, Airtel और IndiGo जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रमोटर्स भी नहीं रहे पीछे; क्या है मामला?

पिछले एक वर्ष में भारतीय शेयर बाजार का मिजाज सुस्ती भरा रहा रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी एक साल के बाद भी करीब उन्हीं स्तरों पर हैं, जहां 2024 के आखिर में थे। इस दौरान बाजार में हालांकि एक बड़ा अंतर आया है। प्राइवेट प्रमोटर्स की बाजार में इक्विटी होल्डिंग असल में 8 वर्ष के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। क्योंकि, प्रमोटर्स ने इस साल अब तक करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची है। क्या यह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खतरे की घंटी है?

Promoters Selling Share: 2025 में भारतीय बाजार में प्रमोटर्स की बिकवाली 1.5 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। Bharti Airtel, IndiGo जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रमोटर्स की तरफ से इस साल भारी बिकवाली देखने को मिली है। ऐसे में आम निवेशकों के दिमाग में यह सवाल बार-बार आ रहा है कि क्या यह बाजार के महंगे वैल्यूएशन का संकेत है या प्रॉफिट बुकिंग। आखिर निवेशकों के लिए यह ट्रेंड क्या मायने रखता है जानें।

Promotors Selling

8 वर्ष के निचले स्तर पर प्रमोटर्स की हिस्सेदारी। (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई)

प्रमोटर बिकवाली ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतीय शेयर बाजार में 2025 के दौरान प्रमोटर्स की ओर से की गई शेयर बिक्री ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक प्रमोटर्स 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बाजार में बेच चुके हैं। यह आंकड़ा 2024 के 1.43 लाख करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड से भी ज्यादा है। खास बात यह है कि यह लगातार तीसरा साल है, जब प्रमोटर्स की तरफ से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की गई है।

End of Feed