Post Office Schemes या Bank FD: निवेश के लिए कौन सा सबसे सुरक्षित और मुनाफेदार विकल्प?

Post Office Schemes vs Bank FDs: डाकघर की योजनाएं शत-प्रतिशत सरकारी सुरक्षा और विशिष्ट लक्ष्यों के लिए बेहतरीन रिटर्न देती हैं, जबकि बैंक FD अवधि के चयन और अचानक निकासी में अधिक लचीलापन प्रदान करती हैं।

Post Office Schemes vs Bank FDs : सुरक्षित और बिना किसी जोखिम के निवेश की बात आते ही भारतीय परिवारों के मन में सबसे पहले दो ही नाम आते हैं, डाकघर (पोस्ट ऑफिस) की बचत योजनाएं और बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)। ये दोनों ही माध्यम बाजार की रोजमर्रा की उतार-चढ़ाव भरी हलचलों से दूर रहकर एक तय और सुरक्षित रिटर्न प्रदान करते हैं। हालांकि, ऊपरी तौर पर एक जैसे दिखने के बावजूद, ये दोनों विकल्प एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आपके लिए इनमें से कौन सा चुनाव सही रहेगा, यह आपकी जरुरतों, समय-सीमा और पैसों की जरुरत पर निर्भर करता है।

Post Office Schemes vs Bank FD, Post Office Schemes, Bank FD, SCSS, MIS, PPF, KVP, Term Deposit, FD Laddering, Senior Citizen Rates, Sovereign Guarantee,

निवेश से पहले जान लें यह गणित: पोस्ट ऑफिस देगा ज्यादा रिटर्न या बैंक FD देगी सुरक्षा? (तस्वीर-AI)

डाकघर योजनाएं: हर जरुरत के लिए अलग और विशेष विकल्प

पोस्ट ऑफिस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह केवल एक सामान्य बचत योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न आयु वर्गों और वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से अलग-अलग योजनाएं पेश करता है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, तो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) आपके लिए 8.2 प्रतिशत की शानदार वार्षिक ब्याज दर का ऑफर करती है, जिसमें नियमित अंतराल पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। नियमित मासिक आय चाहने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) 7.4 प्रतिशत ब्याज दर के साथ एक बेहतरीन जरिया है।

End of Feed