पोस्ट ऑफिस में KYC के लिए ये फॉर्म जरूरी, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

Post Office KYC Form: लोगों में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में छोटे अमाउंट से लेकर बड़ा अमाउंट तक इंवेस्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में किया गया निवेश रिस्क फ्री होता है और रिटर्न भी बेहतर मिलता है।

Post Office KYC Form: लोगों में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में छोटे अमाउंट से लेकर बड़ा अमाउंट तक इंवेस्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में किया गया निवेश रिस्क फ्री होता है और रिटर्न भी बेहतर मिलता है। यदि आपने ने भी पोस्ट ऑफिस स्कीम्स जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश किया है। तो तुरंत चेक कर लें कि आपका आधार नंबर पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपडेट है या नहीं। दरअसल पोस्ट ऑफिस अकाउंट में पैन नंबर और मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए आपके पास 30 सितंबर, 2023 तक का समय है।

Post Office KYC Form

पोस्ट ऑफिस में छोटे अमाउंट से लेकर बड़ा अमाउंट तक इंवेस्ट किया जा सकता है।

कैसे कराएं पोस्ट ऑफिस में केवाईसी

पोस्ट ऑफिस में केवाईसी करने के लिए, आपको SB103 या SB 7/7A/7B/7C फॉर्म भरना होगा। आपको अपने पैन, आधार और मोबाइल नंबर को अपडेट करना होगा। आप फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं। बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाएं और लॉग इन करें। फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें। पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में आप जो केवाईसी दस्तावेज़ प्रदान कर रहे हैं उसका चयन करें। बॉक्स को चेक करके अपडेट को अधिकृत करें।

End of Feed