IPOs Next Week: अगले हफ्ते खुलने वाले हैं ये पांच IPO, बचा कर रख लें पैसे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 22, 2023, 10:59 AM IST

IPOs Next Week: ब्लू जेट हेल्थकेयर के IPO की प्राइस बैंड 329-346 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू से 840 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

IPOs Next Week: अगले हफ्ते यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में पांच IPO आने वाले हैं। जिसमें मेनबोर्ड सेगमेंट का Blue Jet Healthcare का IPO और चार IPO का सेगमेंट SME है। इसके अलावा 3 कंपनियां अगले सप्ताह से शेयर बाजारों में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। पिछले सप्ताह 3 नए IPO खुले थे, जो कि IRM एनर्जी, वुमनकार्ट और राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स के थे। ये तीनों IPO पिछले सप्ताह ही बंद हो चुके हैं। तो चलिए अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

IPO

पिछले सप्ताह 3 नए IPO खुले थे, जो कि IRM एनर्जी, वुमनकार्ट और राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स के थे।

ब्लू जेट हेल्थकेयर (Blue Jet Healthcare IPO)

ब्लू जेट हेल्थकेयर के IPO की प्राइस बैंड 329-346 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू से 840 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर्स की ओर से 2.42 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। निवेशक IPO में 27 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। ब्लू जेट हेल्थकेयर दवाओं के लिए कच्चा माल बनाती है।

End of Feed