नहीं किया ये काम, तो नहीं खरीद पाएंगे कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी, जानें क्या है नियम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 3, 2023, 05:37 PM IST

IRDAI: इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) का नया नियम सभी प्रकार के इंश्योरेंस - लाइफ, हेल्थ इंश्योरेंस, आदि पर लागू होगा।

नई दिल्ली। हाल ही में इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने नया निर्देश जारी किया था। अगर आप इस नियम को नजरअंदाज करते हैं तो आप लाइफ इंश्योरेंस, ऑटो इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस और अन्य तरह की बीमा (Insurance) नहीं खरीद पाएंगे। नया नियम 1 जनवरी 2023 से प्रबावी हुआ। अब से पॉलिसीहोल्डर्स को सभी बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए केवाईसी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। जी हां, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी नई बीमा पॉलिसियों की खरीद के लिए केवाईसी मानदंड अनिवार्य कर दिया है।

नहीं किया ये काम, तो नहीं खरीद पाएंगे कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी, जानें क्या है नियम

क्या होगा फायदा

इससे पहले तक पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी दस्तावेजों को शेयर करना एक स्वैच्छिक विकल्प हुआ करता था। लेकिन अब से बीमाकर्ताओं को अपने ग्राहकों से केवाईसी दस्तावेज लेने ही होंगे। इस संदर्भ में एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस नए नियम के साथ इंश्योरेंस क्लेम (Insurance Claim) की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। बीमाकर्ताओं के पास ग्राहकों की एक विस्तृत प्रोफाइल होगी।

End of Feed