नये 'जामताड़ा' पर पुलिस का शिकंजा, लोगों को लगा 100 करोड़ का चूना, 65 गिरफ्तार लेकिन 250 की तलाश जारी

हरियाणा पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क ने 100 करोड़ की ठगी की है। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 250 लोगों की तलाश जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा पुलिस ने किया नये 'जामताड़ा' का खुलासा
  • 65 लोगों को किया गया गिरफ्तार
  • 100 करोड़ रु के फ्रॉड का है मामला

New Jamtara of Haryana : पुलिस ने एक नये 'जामताड़ा' का खुलासा किया है। ये नया जामताड़ा है हरियाणा का नूंह। नूंह से साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों से कम से कम 100 करोड़ रु की ठगी का खुलासा हुआ है। नूंह में होने वाले साइबर फ्रॉड की शिकायत लक्षद्वीप को छोड़कर सभी भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से की गई है।

New Jamtara of Haryana Busted By Police

हरियाणा के नयेजामताड़ा का पुलिस ने किया भंडाफोड़

नूंह से जुड़े मामले में 27,798 शिकायतें और 1,346 एफआईआर दर्ज की गईं। साइबर फ्रॉड करने वालों का नेटवर्क नूंह जिले के गांवों से ऑपरेट किया गया और पीड़ित लोगों से ऑनलाइन या फोन पर संपर्क किया गया।

End of Feed