बिजनेस

PNB Interest Rates: PNB ने सस्ते कर दिए होम-ऑटो-एजुकेशन और पर्सनल Loan, EMI होगी कम, प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट

PNB Interest Rates: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने होम और ऑटो लोन समेत रिटेल लोन पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। पीएनबी ने एक बयान में कहा, नई दरें होम लोन, कार लोन, शिक्षा और पर्सनल लोन समेत विभिन्न प्रकार के प्रोडक्स्ट पर लागू होंगी।

Image

PNB ने सस्ता किया लोन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • PNB ने सस्ता किया लोन
  • 0.25% घटाई ब्याज दर
  • होम-ऑटो लोन होंगे सस्ते

PNB Interest Rates: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने होम और ऑटो लोन समेत रिटेल लोन पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। पीएनबी ने एक बयान में कहा, नई दरें होम लोन, कार लोन, शिक्षा और पर्सनल लोन समेत विभिन्न प्रकार के प्रोडक्स्ट पर लागू होंगी जिससे यह सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंसिंग विकल्प मिलते रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच वर्षों बाद बीती सात फरवरी को रेपो दर (वह दर जिस पर बैंक केंद्रीय बैंक से उधार लेते हैं) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था।

ये भी पढ़ें -

होम लोन की शुरुआती ब्याज दर कितनी

आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद, पीएनबी ने विभिन्न योजनाओं के तहत होम लोन की दर को संशोधित कर 8.15 प्रतिशत कर दिया है।

इसमें कहा गया,‘‘ग्राहक 31 मार्च 2025 तक अपफ्रंट प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन फीस पर पूरी छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसकी होम लोन योजना में ब्याज दर 8.15 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है और मासिक किस्त 744 रुपये प्रति लाख है।’’

ऑटो लोन पर क्या है ऑफ

मोटर वाहन लोन के मामले में इसमें कहा गया कि नई तथा पुरानी दोनों कारों की फाइनेंसिंग के लिए ब्याज दर 8.50 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है और मासिक किस्त 1,240 रुपये प्रति लाख जितनी कम है।

पीएनबी 8.50 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की रियायत और 1,240 रुपये प्रति लाख की शुरुआती मासिक किस्त की पेशकश कर रहा है।

ग्राहक 120 महीने तक की लंबी रिपेमेंट अवधि का लाभ उठा सकते हैं और एक्स-शोरूम कीमत का 100 प्रतिशत फाइनेंसिंग का आनंद ले सकते हैं।

एजुकेशन लोन की जानकारी भी लीजिए

एजुकेशन लोन के मामले में न्यूनतम कार्ड दर घटाकर 7.85 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दी गई है।

ग्राहक निर्बाध डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिससे शाखा में जाने या कागजी कार्रवाई की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। संशोधित दर 11.25 प्रतिशत से शुरू होती है।

कब से लागू होंगी नई दरें

पीएनबी ने कहा कि नई दरें 10 फरवरी से प्रभावी हैं। इस महीने की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आरबीआई की नीतिगत दर कटौती के अनुरूप आवास सहित खुदरा ऋणों पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article