बिजनेस

PN Gadgil Jewellers Listing: 73.8% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ पीएन गाडगिल ज्वैलर्स, 834 रु की शुरुआत

PN Gadgil Jewellers IPO Listing Price: मंगलवार को पीएन गाडगिल ज्वैलर्स की लिस्टिंग हो गई है। BSE पर इसकी लिस्टिंग 73.8% प्रीमियम पर हुई है। कंपनी का शेयर 480 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 834 रु पर लिस्ट हुआ है।

Image

73.8% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ पीएन गाडगिल ज्वैलर्स

Photo : Times Now Digital

PN Gadgil Jewellers IPO Listing Price: मंगलवार को पीएन गाडगिल ज्वैलर्स की लिस्टिंग हो गई है। BSE पर इसकी लिस्टिंग 73.8% प्रीमियम पर हुई है। कंपनी का शेयर 480 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 834 रु पर लिस्ट हुआ है। हालांकि मजबूत लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में कमजोरी आई है। दरअसल निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग के लिए इसके शेयरों में बिकवाली की है। करीब सवा 10 बजे पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 35 रु या 4.20 फीसदी की गिरावट के साथ 799 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

उम्मीद से बेहतर रिटर्न मिला

लिस्टिंग से पहले पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम काफी शानदार था। इससे अनुमान लग रहा है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 330 रु तक पहुंच गया था, जिससे इसके 810 रु पर लिस्ट होने की उम्मीद थी। मगर इसकी लिस्टिग 834 रु पर हुई है।

कैसा रहा आईपीओ

पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रेस्पॉन्स मिला। इस आईपीओ को कुल मिलाकर 59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बता दें कि जनवरी 2024 तक स्टोर संख्या के मामले में ये महाराष्ट्र में बड़ी संगठित आभूषण कंपनियों में दूसरे नंबर पर थी।

आईपीओ में कितने शेयर बिके

इसके आईपीओ में 1.77 करोड़ नए शेयर बेचे गए। वहीं 52.08 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की गई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article