अगस्त में सर्विस सेक्टर में गिरावट, लेवल 60.1 पर रहने से इकोनॉमी के लिए पॉजिटिव माहौल

PMI Service Sector Index: S&P ग्लोबल भारत द्वारा जारी पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई के 62.3 से गिरकर अगस्त में 60.1 पर पहुंच गया। पीएमआई सूचकांक लगातार 25वें महीने 50 से ऊपर बना हुआ है। 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से होता है।

PMI Service Sector Index: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अगस्त में नरमी आई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि नरमी के बावजूद PMI सर्विस इंडेक्स 60 के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा नए आर्डर मिलने से वृद्धि दर ऊंची बनी हुई है। और सर्विस सेक्टर की कंपनियों ने नए निर्यात कारोबार में सबसे अधिक तेजी का संकेत भी दिया है, इस कारण कंपनियों ने अपने नई भर्तियां और उत्पादन विस्तार पर भी फोकस किया है। सर्विस सेक्टर में तेजी बने रहने की प्रमुख वजह एशिया प्रशांत, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पश्चिम एशिया सहित कई क्षेत्रों से तेजी से मांग बढ़ना है।

PMI SERVICE INDEX

आगे भी रहेगी तेजी

जुलाई के मुकाबले कमी

S&P ग्लोबल भारत द्वारा जारी पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई के 62.3 से गिरकर अगस्त में 60.1 पर पहुंच गया। पीएमआई सूचकांक लगातार 25वें महीने 50 से ऊपर बना हुआ है। 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से होता है और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है। ऐसे में 60 का स्तर किसी इकोनॉमी की अच्छी सेहत का संकेत है।

End of Feed