PMGSY: मणिपुर-उत्तराखंड समेत यहां ग्रामीण सड़कें होंगी बेहतर, सरकार ने दी 620 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

पूर्वोत्तर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा ओडिशा में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 620.63 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मणिपुर के लिए 225.15 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 280.97 किलोमीटर लंबी 41 सड़कों को मंजूरी दी गई है।

PMGSY: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दूरदराज के क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा ओडिशा में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 620.63 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY-3) के तहत मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 474.71 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

PMGSY

मणिपुर-उत्तराखंड समेत यहां ग्रामीण सड़कें होंगी बेहतर

पूर्वोत्तर में बेहतर होंगी ग्रामीण सड़कें

मणिपुर के लिए 225.15 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 280.97 किलोमीटर लंबी 41 सड़कों को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले राज्य में PMGSY-3 के तहत 404.72 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 502.24 किलोमीटर लंबी 56 सड़कों के लिए पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। मिजोरम में 373.46 मीटर लंबे सात पुलों के निर्माण के लिए 67.69 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश को मंजूरी दी गई है।

End of Feed