भारत ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में बनेगा लीडर, बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 02:07 PM IST

PM Narendra Modi in Budget Webinar: प्रधानमंत्री ने निवेशकों को देश में कारोबार करने के लिए आमंत्रित किया है।और कहा है कि यह बजट भारत को ग्लोबल स्तर पर ग्रीन एनर्जी मार्केट में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा।

PM Narendra Modi in Budget Webinar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मोदी केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि फेम-2 योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए 22.9 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होने के साथ-साथ 33.9 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड में भी कमी आई है।

प्रधानमंत्री ने Budget पर हो रही Webinar को संबेधित करते हुए Investors को देश में कारोबार करने के लिए आमंत्रित किया है। और कहा है कि यह बजट भारत को ग्लोबल स्तर पर ग्रीन एनर्जी मार्केट में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा।

End of Feed