Gautam Adani Out From Top 25 in the List of Billionaires:अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। बृहस्पतिवार को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-25 से भी बाहर हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह 9.50 बजे की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार अडानी 42.7 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ 29 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार अडानी इस साल अब तक 77.9 अरब डॉलर की वेल्थ गंवा चुके हैं।
नहीं थम रहा है गिरावट का सिलसिला
24 जनवरी को हिंडन बर्ग रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के स्टॉक में गिरावट का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिसका असर उनकी दौलत और अरबरतियों की रैकिंग में दिख रहा है। वेल्थ में लगातार गिरावट से अडानी के पास एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज भी छिन गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की इस लिस्ट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी 81.5 अरब डॉलर की दौलत के साथ दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में 12 वें स्थान पर कायम हैं। इस साल उनकी दौलत में अभी तक (23 फरवरी) 5.65 अरब डॉलर की दौलत में गिरावट आई है।

गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में इस पायदान पर
| अरबपति | इस साल इतनी घटी दौलत |
| वॉरेन बफे | 1.67 अरब डॉलर |
| मुकेश अंबानी | 5.65 अरब ड़लर |
| लाउ टक वॉन्ग | 2.67 अरब डॉलर |
| जॉन मार्श | 1.41 अरब डॉलर |
| जैकलीन बैडगर मार्स | 1.41 अरब डॉलर |
