बिजनेस

दिवालिया होने के कगार पर ये कंपनी, इस एक फैसले से शेयर मार्केट में बिगड़ी चाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 02:44 PM IST

Zee Entertainment Enterprises Limited Shares: मामला इंडसइंड बैंक द्वारा जी इंटरटेनमेंट को दिए गए कर्ज के डिफॉल्ट का है। जिसे नहीं चुका पाने पर बैंक ने NCLT में जी इंटरेटनमेंट के खिलाफ इंन्सॉल्वेंसी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी।

Image

जी-सोनी डील पर ऐसे होगा असर

Photo : BCCL

Zee Entertainment Enterprises Limited Shares: Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के लिए बृहस्पतिवार के दिन की शुरूआत शेयर बाजार में अच्छी नहीं रही। बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयर 195.39 की कीमतों पर खुलने के बाद आधे घंटे में ही करीब 10 फीसदी गिरकर 176.70 के स्तर पर पहुंच गए। शुरूआती कारोबार में कीमतों में गिरावट की वजह NCLT का फैसला बना है। जिसने बुधवार को इंडसइंड बैंक द्वारा Zee Entertainment के 83.06 करोड़ रुपये के कर्ज डिफॉल्ट के आवेदन को स्वीकार करते हुए, इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। NCLT के इस फैसले के बाद Zee Entertainment और सोनी के मर्जर की प्रक्रिया पर बादल गहरा गए हैं।

क्या है मामला

मामला इंडसइंड बैंक द्वारा जी इंटरटेनमेंट को दिए गए कर्ज में से 83.06 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट का है। जिसे नहीं चुका पाने पर बैंक ने NCLT में जी इंटरेटनमेंट के खिलाफ इंन्सॉल्वेंसी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी। अब एनसीएलटी ने उस पर मुहर लगा दी है। यानी अब IBC के नियमों के आधार पर इंडसइंड बैंक जी एंटरटेनमेंट से वसूली प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। इसकी वजह से सोनी और जी एंटरटेनमेंट के समझौते पर असर हो सकता है। जिसमें जी एंटरटेनमेंट के सोनी में विलय के लिए दोनों कंपनियों के बीच समझौता हुआ था।

मर्जर के बाद नई कंपनी में सोनी की 53 फीसदी हिस्सेदारी होगी। जबकि ZEE की 47 फीसदी हिस्सेदारी होगी। और सोनी नई कंपनी में करीब 1.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी। लेकिन इन्सॉल्वेंसी प्रक्रिया शुरू होने के बाद मर्जर संभव नहीं होगा।

बाद में रिकवर हुई कीमतें

हालांकि बाद में Zee एंटरनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में रिकवरी भी देखी गई है। कंपनी के शेयर दोपहर करीब 2.20 बजे बुधवार को मुकाबले 4.0 फीसदी की गिरावट के साथ 198 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयर बुधवार को 206.35 रुपये पर बंद हुए थे। अक्टूबर-दिसंबर की बीती तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 91 फीसदी से ज्यादा गिरकर 24.32 करोड़ रुपये रह गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article