बिजनेस

PM Kisan 15th Installment: पीएम किसान की 15वीं किस्त जारी, 8 करोड़ किसानों को मिला पैसा

PM Kisan 15th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है। हर साल इस योजना की 2-2 हजार रु की 3 किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती हैं।

Image

पीएम किसान सम्मान निधि 15वीं किस्त

KEY HIGHLIGHTS
  • किसानों को मिली पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त
  • पीएम मोदी ने किया 15वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर
  • हर साल मिलती हैं तीन किस्तें

PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पीएम किसान योजना (PM Kisan) की 15वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की है। 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 2-2 हजार रु ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पीएम मोदी ने 8.11 लाख किसानों के खाते में कुल 18610 करोड़ रु ट्रांसफर किए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले ही अपने आधिकारिक X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) हैंडल के जरिए जानकारी दे दी थी कि पीएम किसान की 15वीं किस्त 15 नवंबर को किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ई-केवाईसी कर दिया गया है अनिवार्य

पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि किसी किसी ने ई-केवाईसी नहीं की है तो उसका पैसा अटक सकता है। हर साल इस योजना के तहत 2-2 हजार रु की तीन किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती हैं।

कैसे करें ई-केवाईसी अपडेट

  • pmkisan.gov.in पर होम पेज के नीचे दाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर है
  • उसके नीचे बॉक्स में ई-केवाईसी लिखा दिखेगा
  • उस पर क्लिक करें.
  • फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें
  • सर्च बटन पर क्लिक करें
  • फिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP दर्ज करें
  • उसके बाद सबमिट फॉर ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपका PM KISAN e-KYC हो जाएगा

यहां करें शिकायत

यदि आपकी पीएम किसान योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो आप ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करें। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर भी हैं। इनमें 155261, 1800115526 और 011-23381092 शामिल हैं। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article