बिजनेस

IREDA IPO: सरकारी कंपनी इरेडा ला रही आईपीओ, GMP दे रहा 13% प्रॉफिट का संकेत, चेक करें पूरी डिटेल

IREDA IPO & Its GMP: सरकारी कंपनी IREDA ने अपने आईपीओ के लिए 30-32 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसका आईपीओ 21 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा।

Image

इरेडा आईपीओ और इसका जीएमपी

KEY HIGHLIGHTS
  • खुलने जा रहा इरेडा का आईपीओ
  • 30-32 रु है शेयरों का प्राइस बैंड
  • 4 रु पर है कंपनी के शेयरों का जीएमपी

IREDA IPO & Its GMP: सरकारी कंपनी भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) या इरेडा ने अपने आईपीओ (IPO) के लिए 30-32 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसका आईपीओ 21 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। एंकर बुक 20 नवंबर को खुलेगी। आगे जानिए कितना है कंपनी के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium)।

कितने शेयरों की होगी बिक्री

कंपनी ने कहा है कि इसके पब्लिक इश्यू में 40.31 करोड़ नए शेयर बेचे जाएंगे। वहीं भारत सरकार भी 26.87 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए ये शेयर बेचेगी।

वर्तमान में, सरकार के पास कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयरों का एलॉटमेंट 23 नवंबर को हो सकता है। उसके बाद 28 नवंबर को रिफंड प्रॉसेस की शुरुआत होगी। कंपनी 1 दिसंबर को एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी।

कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम

इरेडा के शेयरों का ग्रे-मार्केट प्रीमियम या जीएमपी आईपीओ वॉच के अनुसार इस समय 4 रु है। यानी कंपनी का शेयर आईपीओ के प्राइस बैंड से 4 रु ऊपर लिस्ट हो सकता है। इससे निवेशकों को 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक ये जीएमपी घट भी सकता है।

इसका आईपीओ 2150.21 करोड़ रु का होगा। जबकि आईपीओ में लॉट साइज 460 शेयरों का है। यानी आपको कम से कम 460 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article