PM Modi reaction on Budget 2023 : बजट 2023 की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 'अमृतकाल' का यह बजट विकसित भारत की नींव रखने वाला है। इसमें नए आयाम और नई पहल हैं। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट वंचितों को अधिकार देने के साथ-साथ समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करने वाला है। अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट पेश करने के लिए पीएम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी टीम को बधाई दी।
Budget 2023 : विकसित भारत की नींव रखेगा 'अमृतकाल' का यह पहला बजट, PM ने बजट को बताया ऐतिहासिक
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Feb 1, 2023, 02:55 PM IST
PM Modi reaction on Budget 2023 : पीएम ने कहा, 'इस ऐतिहासिक बजट के लिए मैं वित्त मंत्री निर्मला एवं उनकी टीम को बधाई देता हूं। कामगार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार ने बीते वर्षों में अनेक कदम उठाए हैं। महिला स्वयंसेवी समूह भारत में बहुत बड़ी जगह बना चुका है।
End of Feed
