PM Kisan 24th Installment : दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, आज खाते में आएंगे ₹2000, ऐसे करें चेक

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को तोहफा दिया है। आज 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के खातों में जमा की जाएगी। जानें कैसे चेक करें आपको यह रकम मिली या नहीं?

PM Kisan 24th Installment : आज, 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आज बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के किसानों के बैंक खातों में योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan 24th Installment

प्रधानमंत्री आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि

इस किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में ₹18,690 करोड़ से ज्यादा की रकम सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यानी पात्र किसानों को ₹2,000 मिलेंगे। हालांकि, सिर्फ किस्त जारी होने का मतलब यह नहीं है कि सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा उसी समय दिखने लगेगा। ऐसे में किसान घर बैठे PM-Kisan पोर्टल पर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

End of Feed