RBI जारी करने जा रहा है प्लास्टिक नोट, छापने में कितना आएगा खर्च?

Plastic Notes: केंद्र सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के 200 करोड़ पॉलीमर (प्लास्टिक) नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दी है। ये नोट कागजी नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे।

Plastic Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलीमर (Polymer Banknotes) बैंक नोट चलाने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार ने आरबीआई के इस ट्रायल प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत 10 रुपये और 20 रुपये मूल्यवर्ग के प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल किए जाएंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट रातों-रात बंद हो जाएंगे; दोनों तरह की करेंसी बाजार में एक साथ चलती रहेगी।

Polymer Banknotes, Plastic Notes,  Rs 10 Plastic Notes,Rs 20 Plastic Notes, Currency Printing

कागजी नोटों का दौर बदलेगा? जानिए कैसे और कब मिलेंगे ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोट

कितना बड़ा होगा यह पायलट प्रोजेक्ट?

इस शुरुआती परीक्षण के लिए आरबीआई की मुद्रा मुद्रण सहायक कंपनी BRBNMPL ने वैश्विक स्तर पर दिलचस्पी पत्र आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत 10 रुपये के 100 करोड़ और 20 रुपये के 100 करोड़ पॉलीमर नोट छापे जाएंगे। कुल मिलाकर करीब 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के 200 करोड़ प्लास्टिक नोटों को देश के अलग-अलग हिस्सों में बाजार में उतारा जाएगा। यह भारत में करेंसी के टिकाऊपन को परखने का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

End of Feed