Loan ले रहे हैं तो ध्यान दें! इन 5 बातों का रखें ख्याल, कर्ज के जाल से बचना होगा आसान

जरूरत के समय छोटी रकम का लोन मददगार साबित हो सकता है लेकिन बिना प्लानिंग के EMI लेना आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले ब्याज दर, अतिरिक्त चार्ज और भुगतान की शर्तें समझना जरूरी है।

आज के समय में हर तरह की जरूरत के लिए लोन लेना बहुत आसान हो गया है। मोबाइल से कुछ ही मिनट में पर्सनल लोन, शॉपिंग लोन या टू-व्हीलर लोन मिल जाता है। छोटी रकम के इन लोन से लोग नया मोबाइल, घर के कोई इलेक्ट्रॉनिक्स या जरूरत की कोई बड़ी चीज तो खरीद लेते हैं लेकिन छोटी-छोटी EMI का बोझ भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इससे हर महीने का बजट भी बिगड़ने लगता है। यही वजह है कि छोटे लोन को लेकर डिफॉल्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Loan

कर्ज के जाल से बचने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल (Photo: iStock)

CRIF की How India Lends Credit Report के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में भारत का रिटेल लेंडिंग पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 18.8% बढ़कर 185.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन में डिफॉल्ट की दर पहली तिमाही के 1.6% से बढ़कर दूसरी तिमाही में 1.8% हो गई। टू-व्हीलर लोन में यह दर 4% से बढ़कर 4.1% और पर्सनल लोन में 2.3% से बढ़कर 2.4% हो गई। ऐसे में कर्ज लेने से पहले अपनी भुगतान क्षमता समझना जरूरी है। अगर आप भी लोन ले रहे हैं तो कर्ज के जाल से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।

End of Feed