Home Loan लेने का बना रहे प्लान! टैक्स छूट और बचत के ये 6 तरीके बचाएंगे आपके लाखों रुपये

अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदे के लिए होम लोन लेने की तैयारी में हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आपको टैक्स छूट और बचत के तरीके जरूर जानने चाहिए।

Home Loan Tax Benefits: घर खरीदना अधिकतर लोगों का सबसे बड़ा सपना होता है। हालांकि बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के कारण अधिकतर लोग होम लोन (Home Loan) का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार लोग केवल EMI देखकर लोन ले लेते हैं और बाद में ब्याज का बोझ काफी बढ़ जाता है। वहीं, अगर शुरुआत में सही योजना बनाई जाए तो Home Loan की कुल लागत कम की जा सकती है और टैक्स बचत का फायदा भी बेहतर तरीके से लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-

Home Loan Tax Benefits

Home Loan (Photo: iStock)

Home Loan (Photo: iStock)

सही Loan Tenure चुनें

सबसे पहले सही लोन टेन्योर (Loan Tenure) चुनना बेहद जरूरी माना जाता है। लंबी अवधि का लोन लेने पर EMI कम हो जाती है, लेकिन कुल ब्याज काफी ज्यादा देना पड़ता है। वहीं छोटी अवधि में EMI अधिक रहती है, लेकिन ब्याज का बोझ कम होता है। इसलिए अपनी आय और खर्च को ध्यान में रखकर ऐसा टेन्योर चुनना चाहिए जो संतुलित हो।

End of Feed