बिजनेस

Pi Coin Price: लाइव होते ही Pi Coin होल्डर्स में मची भगदड़ ! 97% लुढ़क गया भाव, निवेशकों के अरमानों पर फिरा पानी

Pi Coin Live Price: सालों की माइनिंग और इंतजार के बाद, Pi Network का ओपन मेननेट आधिकारिक रूप से लाइव हो गया है। इससे आप अपने Pi कॉइन को एक्सटर्नली ट्रांसफर कर सकते हैं। Pi Coin अब OKX, Gate.io, Bitget और CoinDCX समेत प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों पर लिस्टेड है, जिससे रियल ट्रेडिंग, रियल वैल्यू और रियल निवेश के अवसर मिल रहे हैं।

Image

लिस्ट हुआ Pi Coin

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लिस्ट हुआ Pi Coin
  • कई एक्सचेंजों पर हुआ लाइव
  • पर इसकी वैल्यू में तगड़ी गिरावट

Pi Coin Live Price: सालों की माइनिंग और इंतजार के बाद, Pi Network का ओपन मेननेट आधिकारिक रूप से लाइव हो गया है। इससे आप अपने Pi कॉइन को एक्सटर्नली ट्रांसफर कर सकते हैं। Pi Coin अब OKX, Gate.io, Bitget और CoinDCX समेत प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों पर लिस्टेड है, जिससे रियल ट्रेडिंग, रियल वैल्यू और रियल निवेश के अवसर मिल रहे हैं। मगर लिस्टिंग के बाद Pi Coin की वैल्यू 94 फीसदी घट गयी है। इससे इस कॉइन के होल्डर्स में अफरा-तफरी मच गयी है।

ये भी पढ़ें -

PI Network Coin Launch Price Live

क्रिप्टो डॉट कॉम के अनुसार, Pi Coin 1.73 डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जिसका 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 10.3 मिलियन डॉलर है। पिछले 24 घंटों में PI में 97.31% की गिरावट आई है और यह वर्तमान में 183.49 डॉलर के अपने 7-दिनों ऑल-टाइम हाई से 99.06% नीचे है। हालांकि, यह 1.20 डॉलर के अपने 7-दिनों के सबसे निचले लेवल से 43.85% ऊपर है।

What Is Pi Coin?

Pi Network एक स्पेसिफिक क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफ़ॉर्म है जो सोशल इंटेरेक्शन, डेवलपर टूल और रियल वर्ल्ड के ऐप्लिकेशंस को इंटीग्रेट करता है। यह प्लेटफ़ॉर्म यूजर्स को मोबाइल डिवाइस का उपयोग करके Pi कॉइन की माइनिंग और उनका लेन-देन करने में सक्षम बनाता है।

Pi Network को उन क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है, जिनका इंतजार सबसे अधिक किया गया हो।

आगे रेट चढ़ेगा या नहीं

जिस तरह से आज पाई कॉइन के रेट में गिरावट आई है, उसके मद्देनजर ये कहना जल्दबाजी होगी कि ये कॉइन बहुत जल्द नई ऊंचाइयों को छुएगा। मगर जानकार मान रहे हैं कि आने वाले समय में ये अच्छे स्तर पर पहुंच सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article