कितनी है दिल्ली के मंत्रियों की दौलत, इनके आगे CM भी फेल, सबसे अमीर कौन

राजधानी दिल्ली में नई सरकार बन गई है। रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ 6 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इनमें डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। मगर इनमें सबसे अमीर कौन है? आइए जानते हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Feb 20 2025, 14:49 IST
दो मंत्री अरबपतिImage Credit : X/TNN01 / 06

दो मंत्री अरबपति

दिल्ली के नए मंत्रियों में दो मंत्री अरबपति, तीन करोड़पति और एक लखपति है। माई नेता पोर्टल के अनुसार दिल्ली के नए मंत्रियों में सबसे अमीर हैं मनजिंदर सिंह सिरसा, जो कि राजौरी गार्डन से जीते हैं। उनकी कुल संपत्ति 248.85 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर कर्ज 57.68 करोड़ रु है।

प्रवेश वर्माImage Credit : X/TNN02 / 06

प्रवेश वर्मा

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले और डिप्टी सीएम बने प्रवेश वर्मा भी अरबपति हैं। उनकी कुल संपत्ति 115.63 करोड़ रु है। उन पर 74.38 करोड़ रु का कर्ज भी है। वर्मा और उनकी पत्नी ने बॉन्ड्स, डिबेंचर्स के अलावा कई कंपनियों में निवेश किया है। इन कंपनियों में अडानी टोटल गैस और अडानी पावर भी शामिल हैं।

आशीष सूदImage Credit : X/TNN03 / 06

आशीष सूद

जनकपुरी से जीते आशीष सूद की कुल संपत्ति 9.22 करोड़ रु और कर्ज 5.92 करोड़ रुपये है। माई नेता के अनुसार उनके परिवार के बैंक खातों में 4.03 करोड़ रुपये हैं। उनकी फैमिली ने बॉन्ड्स, डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया है।

रविंदर इंद्राज सिंहImage Credit : X/TNN04 / 06

रविंदर इंद्राज सिंह

बवाना से जीते रविंदर इंद्राज सिंह की कुल संपत्ति 7.23 करोड़ रुपये और कर्ज 35.84 लाख रु है। माई नेता के अनुसार FY24 में उनकी इनकम 20.64 लाख रुपये रही। बैंक खातों में उनके 2.95 करोड़ रुपये हैं। वहीं उन्होंने बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और अन्य कंपनियों में भी निवेश किया है।

पंकज कुमार सिंहImage Credit : X/TNN05 / 06

पंकज कुमार सिंह

अगला नंबर है विकासपुरी से जीते पंकज कुमार सिंह का, जिनकी कुल संपत्ति 4.94 करोड़ रु है। वे भी बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयरों में निवेश करते हैं। उनके पास बीमा पॉलिसी के अलावा 1.20 लाख रु की ज्वैलरी भी है।

कपिल मिश्राImage Credit : X/TNN06 / 06

कपिल मिश्रा

करावल नगर से जीते कपिल मिश्रा की कुल संपत्ति वैसे तो 1.06 करोड़ रुपये है, मगर उन पर 48.57 लाख रुपये का कर्ज भी है। उनके पास 1 लाख रुपये कैश और बैंकों में पत्नी के साथ खातों में 3,53,700 रुपये हैं। बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयरों में किया गया निवेश 1,65,982 रुपये का है। वहीं सीएम रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!