Jewellery Exchange Offer: फोन पे (PhonePe) ने मंगलवार (16 जनवरी 2024) कैरेटलेन (CaratLane) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इससे उपभोक्ताओं को ज्वेलरी के लिए अपने संचित डिजिटल सोने को भुनाने में मदद मिलेगी। फोन पे ने बताया कि यह ऑफर उन लोगों के लिए लागू है जिन्होंने कैरेटलेन के साथ मिलकर फोन पे पर 24 कैरेट डिजिटल सोने में निवेश किया है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता रिडिप्शन राशि पर 7% तक अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं (हीरे के आभूषणों के लिए 7%, सोने के आभूषणों के लिए 4% और सोने के सिक्कों के लिए 2%)। यह ऑफर 31 जनवरी 2024 तक वैध है। ।
डिजिटल गोल्ड को आभूषण में बदलने का ऑफर
कैरेटलेन (CaratLane) पर डिजिटल सोने को ज्वेलरी में बदलने इन स्टेप्स का करें फोलो
- स्टेप 1: कैरेटलेन के खुदरा या ऑनलाइन स्टोर पर जाएं और ज्वेलरी चुनें।
- स्टेप 2: चेकआउट पर डिजिटल गोल्ड खाते को वेरिफाई करके डिजिटल सोना भुनाएं।
- स्टेप 3: डिजिटल सोने के साथ ज्वेलरी के लिए पूर्ण या आंशिक भुगतान पूरा करें।
PhonePe पर उपभोक्ता भुगतान को लेकर चीफ बिजनेस ऑफिसर सोनिका चंद्रा ने कहा कि गोल्ड सेविंग्स भारत में ग्राहकों के लिए प्रमुख निवेश विकल्पों में से एक है और हमने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड निवेश के प्रति एक मजबूत झुकाव देखा है।
