PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे 10115 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी

फिनटेक दिग्गज फोन पे के आईपीओ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी के अपडेटेड ड्राफ्ट दस्तावेजों के मुताबिक यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल फाइनेंस मिलकर इश्यू के जरिये करीब 10,115 करोड़ रुपये मूल्य की हिस्सेदारी बेचेंगे। यानी इस आईपीओ से कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिलेगा।

देश की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनियों में शामिल Phone pe के IPO को लेकर यह साफ हो गया है कि कंपनी यह इश्यू अपने मौजूदा शेयरधारकों को हिस्सेदारी घटाकर उन्हें प्रॉफिट बुक करने के लिए लेकर आ रही है। कंपनी के प्रमुख शेयरधारक वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल फाइनेंस कंपनी मिलकर करीब 10,115 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचेंगे। ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी कंपनी के अपडेटेड DRHP में सामने आई है।

PhonePe IPO

फोन पे आईपीओ

पूरा इश्यू OFS होगा, कंपनी को नहीं मिलेगा नया फंड

रिपोर्ट में अपडेटेड DRHP के हवाले से बताया गया है कि फोनपे का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली पूंजी में से कंपनी को कुछ भी नहीं मिलेगा। बल्कि, इश्यू के जरिए हिस्सेदारी बाजार में बेचने वाले निवेशकों को पैसा मिलेगा।

End of Feed