Petrol-Diesel Rate Today, 07 October 2022: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सरकारी सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुरूप हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। हालांकि, कीमत को रिकॉर्ड छह महीने तक स्थिर रखते हुए आज यानी 7 अक्टूबर को देश भर में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
जारी हो गए हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें लेटेस्ट कीमत
दिल्ली एनसीआर में इतना है दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर हैं। यहां एक लीटर डीजल के लिए लोग 90.05 रुपये चुका रहे हैं।
अन्य मेट्रो शहरों में इतनी है पेट्रोल- डीजल की कीमत
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 92.76 रुपये लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 94.24 रुपये है।
यहां है सबसे सस्ता और सबसे महंगा ईंधन
मौजूदा समय में राजस्थान के श्रीगंगानगर में ईंधन सबसे महंगा है, जबकि अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में यह सबसे सस्ता है। श्रीगंगानगर में लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.49 रुपये चुका रहे हैं, जबकि डीजल के लिए 98.24 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। पोर्ट ब्लेयरPetrol-Diesel Rate Today: में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.1 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
