Petrol Diesel Price: आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कहां हुआ 17 रुपये सस्ता

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 18, 2024, 07:41 AM IST

Petrol Diesel Price: देश में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली और पूर्वोत्तर जैसे छोटे राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे कम हैं।

Petrol Diesel Price: पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 बार बड़ी कटौती की गई है। पहले गुरुवार को देशभर में 2 रुपये की कटौती की गई तो शनिवार को लक्षद्वीप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई। इस तरह अब तक अलग-अलग तरह से 17 रुपये से ज्यादा कटौती की जा चुकी है। इससे पहले करीब दो साल से वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। उद्योग के आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक देश में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली और पूर्वोत्तर जैसे छोटे राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे कम हैं। स्थानीय बिक्री कर (वैट) की दरों में अंतर की वजह से कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Petrol Diesel Price: आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कहां हुआ 17 रुपये सस्ता

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां है

अंडमान और निकोबार द्वीप में पेट्रोल सबसे सस्ता है जहां यह 82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके बाद सिलवासा और दमन है जहां यह 92.38-92.49 रुपये प्रति लीटर है। अन्य छोटे राज्यों में भी पेट्रोल सस्ता है। इनमें दिल्ली (94.76 रुपये प्रति लीटर), पणजी (95.19 रुपये), आइजोल (93.68 रुपये) और गुवाहाटी (96.12 रुपये) शामिल हैं।

End of Feed