Petrol-Diesel Rate Today, 05 January 2023: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई महीनों से अपरिवर्तित हैं। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार यानी 5 जनवरी 2023 को भी ईंधन की कीमत में किसी तरह के बदलाव की घोषणा नहीं की है। मालूम हो कि तेल विपणन कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमत में बदलाव करती हैं। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में ईंधन का दाम कितना है।
Petrol-Diesel Rate Today: रोज सुबह 6 बजे बदलती है पेट्रोल और डीजल की कीमत, आज इतना है दाम
पिछले साल मई में बदली थी कीमत
देश भर में ईंधन की कीमतों में पिछला बदलाव मई 2022 में किया गया था। तब केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को कुछ राहत देने के लिए ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 मई 2022 को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।
5 जनवरी को इतनी है पेट्रोल, डीजल की कीमत
ताजा कीमत के मुताबिक, दिल्ली में 5 जनवरी 2023 को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरु में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.89 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 102.63 रुपये प्रति लीटर और 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
