Petrol-Diesel Rate Today, 11 November 2022: आज सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) की कीमत में तेजी के बावजूद आज भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बदली है। देश के चारों महानगरों में ईंधन का दाम स्थिर है।
Petrol-Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हो गए हैं अपडेट, अभी कर लें चेक
ईंधन के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है। वहीं डीजल के लिए लोग 89.62 रुपये प्रति लीटर चुका रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो वहां पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 107.03 रुपये का बिक रहा है और डीजल के लिए लोगों को 92.76 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
बढ़ गया है क्रूड ऑयल का दाम
#MarketWithSwadesh | क्रूड मार्केट अपडेट- दायरे में क्रूड कारोबार- #BrentCrude $94 के करीब, मामूली तेजी- WTI… t.co/xU46ByWGsu
— ANI (@ANI) Nov 11, 2022
क्रूड मार्केट की ओर देखें तो ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) मामूली तेजी के साथ 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI क्रूड) 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।
ऐसे चेक करें कीमत
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। मालूम हो कि हर शहर का कोड अलग- अलग होता है। शहर का कोड जानने के लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाएं। हर रोज सुबह छह बजे के बाद आप पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत चेक कर सकते हैं।
किन मानकों पर तय होती है पेट्रोल की कीमत?
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में फॉक्टरी प्राइस में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, टैक्स और कई चीजों की कीमत जुड़ती है, जिसके बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। सभी शहरों में ईंधन का दाम अलग- अलग होता है।
