गोल्ड-पर्सनल लोन-क्रेडिट कार्ड लोन में कौन है बेस्ट,लेने से पहले जान लें ये अहम फीचर्स

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 16, 2023, 05:35 PM IST

Personal Loan Vs Gold Loan vs Credit Card Loan: पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और क्रेडिट लोन इमरजेंसी में पैसे जुटाने के अच्छे विकल्प बन गए हैं। ऐसे में कौन सा लोन कब लेना चाहिए, उसकी क्या खासियत है, यह जानना बेहद जरुरी है।

Personal Loan Vs Gold Loan vs Credit Card Loan:आज के दौर में इमरजेंसी में अगर पैसे की जरूरत होती है तो आम तौर पर लोग पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और क्रेडिट लोन का विकल्प चुनते हैं। तीनों तरह के लोन बेहद कम समय में उपलब्ध हो जाते हैं। इसलिए इनकी डिमांड भी बढ़ रही है। लेकिन तीनों विकल्प की अलग-अलग खासियत हैं। उनकी ब्याज दरों से लेकर रीपेमेंट करने के तरीके और अधिकतम लोन राशि में कई तरह के अंतर होते हैं। ऐसे में लोन लेते समय सभी विकल्पों के बारे में जानना बेहद अहम है। जिससे कि जरूरत के समय सभी विकल्प का चयन किया जा सकेगा।

Gold Loan Vs Personal Loan Vs Credit Card

इमरजेंसी में लोन लेने के तीन प्रमुख विकल्प हैं।

पर्सनल लोन

सबसे पहले बात पर्सनल लोन की करते हैं। यह लोन वेतन भोगी को आसानी से मिल जाता है। इसके तहत लोन लेने से डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया को पूरा करना बेहद अहम होता है। आम तौर पर जिस बैंक में वेतन भोगी का खाता है, उसे आसानी से पर्सनल लोन मिल जाता है। पर्सनल लोन पर इस समय औसतन 11 से 21 फीसदी तक अवधि के आधार पर ब्याज लिया जाता है। बैंक लोन राशि के अलावा प्रोसेसिंग फीस भी लेते हैं। जो 2.5-4 फीसदी के करीब होती है।

End of Feed