पर्सनल लोन के नाम पर इस तरह से हो रही ठगी! जानें बचने के तरीके

फेस्टिव सीजन में खरीदारी और खर्चे बढ़ना आम बात है। इसी दौरान बहुत से लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए पर्सनल लोन लेने चुनते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इस समय लोन की डिमांड के साथ-साथ लोन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ जाते हैं। अगर आप भी त्योहारों के खर्च के लिए पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो जरूरी है कि सतर्क रहें और कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।

फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। पर्सनल लोन मिलना कई बार मुश्किल जाता है जिसके चलते लोग छोटे इंस्टेंट लोन क्रेडिट ऐप के जरिए लोन लेते हैं। लेकिन इसी वजह से कई बार वो ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। इसके अलावा फेक कॉल के जरिए भी लोन के नाम पर ठगी हो रही है, फेस्टिव सीजन के दौरान जहां लोन की डिमांड बढ़ती है वहीं लोन फ्रॉड स्कैम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आप भी अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं आपको बताते हैं आप इससे कैसे बच सकते हैं।

Fraud loan Scam

कैसे हो रही ठगी?

दरअसल, कई बार बैंक की तरफ से कस्टमर सपोर्ट बनकर लोग आपको अलग-अलग नंबरों से फोन करते हैं। आप फोन उठाते हैं तो कोई लड़का या लड़की बहुत ही सरल और सॉफ्ट आवाज में आपसे बात करता है और फिर आपसे कहते हैं कि वो आपके बैंक के कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर बोल रहे हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद वो बैंकिंग ट्रांजेक्शन और क्रेडिट कार्ड की हिस्ट्री की तारीफ भी करते हैं। जिससे आपको भरोसा हो जाए की शख्स बैंक से ही बात कर रहा है।

End of Feed