फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। पर्सनल लोन मिलना कई बार मुश्किल जाता है जिसके चलते लोग छोटे इंस्टेंट लोन क्रेडिट ऐप के जरिए लोन लेते हैं। लेकिन इसी वजह से कई बार वो ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। इसके अलावा फेक कॉल के जरिए भी लोन के नाम पर ठगी हो रही है, फेस्टिव सीजन के दौरान जहां लोन की डिमांड बढ़ती है वहीं लोन फ्रॉड स्कैम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आप भी अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं आपको बताते हैं आप इससे कैसे बच सकते हैं।
कैसे हो रही ठगी?
दरअसल, कई बार बैंक की तरफ से कस्टमर सपोर्ट बनकर लोग आपको अलग-अलग नंबरों से फोन करते हैं। आप फोन उठाते हैं तो कोई लड़का या लड़की बहुत ही सरल और सॉफ्ट आवाज में आपसे बात करता है और फिर आपसे कहते हैं कि वो आपके बैंक के कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर बोल रहे हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद वो बैंकिंग ट्रांजेक्शन और क्रेडिट कार्ड की हिस्ट्री की तारीफ भी करते हैं। जिससे आपको भरोसा हो जाए की शख्स बैंक से ही बात कर रहा है।
फिर शख्स आपको बताता है कि उसकी तरफ से बहुत कम इंटरेस्ट पर लोन ऑफर किया जा रहा है। आप जब भरोसे में आ जाते हैं तो आपसे वो आपकी निजी जानकारी लेते है। जानकारी देने के बाद वो इसका गलत इस्तेमाल करते हैं और आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं।
कॉल फेक है या असली ऐसे करें पहचान
अगर आपको डाउट है कि कॉल करने वाला फेक है तो आप इसको भी पहचान सकते हैं इसके लिए आपको सतर्क रहने की जरुरत है। जरुरी नहीं कि हमेशा फेक कॉल ही आए। कई बार आपके पास असली बैंकिंग ऑफिसर का भी कॉल आ सकता है। इसको पहचानने का ये तरीका है कि बैंकिंग ऑफिसर कभी भी आपके अकाउंट से जुड़ी जानकारी शेयर करने के लिए नहीं कहते। इसके अलावा, किसी भी कार्ड से जुड़ी जानकारी भी नहीं मांगते हैं। लेकिन वहीं अगर स्कैमर की तरफ से कॉल है तो आपसे आपकी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश जरूर करेगा।
कैसे जाल में फंसाते हैं
जब आपके पास किसी बैंकिंग मैनेजर की कॉल आती है तो वो आपको बैंक से जुड़ी जानकारी देते हैं जैसे बैंक आकर केवाईसी करवाना, नंबर अपडेट करना। लेकिन वहीं अगर जब स्कैमर्स कॉल करते हैं तो वह आप पर दबाव बनाते हैं कि ये काम अगर अभी पूरा नहीं किया तो आपका अकाउंट फ्रीज हो जाएगा। या आपका कार्ड बंद हो जाएगा, पैसे अटक जाएंगे।
जानें क्या है बचने का तरीका
अगर आप फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो आप कोई भी पर्सनल जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें फिर वो चाहें बैंक से ही कॉल क्यों न हो? इसके अलावा, किसी भी कॉल को उठाने से पहले जरूर चेक कर लें कि ये स्कैम तो नहीं है। इसके अलावा हमेशा बैंक को जब भी कॉल करें बैंक के आधिकारिक नंबर पर ही कॉल करें और बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से ही जा कर नंबर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
