PC Jeweller को हुआ 94.78 करोड़ का मुनाफा, वारंट कन्वर्जन से बढ़ी इक्विटी पूंजी

PC Jewellers Share Price : PC Jeweller ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹94.78 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹121.64 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी ने प्रमोटर समूह को वारंट कन्वर्जन के बाद 3 करोड़ से अधिक शेयर आवंटित किए, जिससे कुल इक्विटी पूंजी बढ़कर ₹657.53 करोड़ हो गई।

PC Jewellers Share Price : BSE स्मॉलकैप कंपनी PC Jeweller के शेयरों में आज (30 मई) हलचल देखने को मिली, क्योंकि कंपनी ने वारंट कन्वर्जन के बाद 3 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। यह आवंटन शेयरों के फेस वैल्यू के विभाजन (10:1) के बाद किया गया है। PC Jeweller का शेयर आज ₹12.62 पर हल्की बढ़त के साथ खुला और ₹12.75 तक चढ़ गया। सुबह 11 बजे तक यह शेयर ₹12.63 पर ट्रेड कर रहा था और 25 लाख से अधिक शेयरों की खरीद-बिक्री हो चुकी थी। लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद यह शेयर आज हरे निशान में रहा।

PC Jeweller

Q4 में कंपनी मुनाफे में लौटी

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि प्रमोटर समूह को 30,84,240 वारंट्स के कन्वर्जन पर 3,08,42,400 इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर) आवंटित किए गए। यह शेयर दिसंबर 2024 में हुए 10:1 स्टॉक स्प्लिट के बाद समायोजित किए गए हैं।

End of Feed