बिजनेस

Paytm Share Price Today: पेटीएम शेयर ने की वापसी, इन दो वजहों से 8 फीसदी हुआ मजबूत

Paytm share price today news in hindi: कई दिन लोअर सर्किट लगने के बाद आज पेटीएम के शेयर ने वापसी की है। बीएसई पर पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड लिस्टेड है। इसका शेयर आज 8 फीसदी की मजबूती के साथ 473.55 रु तक चढ़ा।

Image

पेटीएम के शेयर में तेजी

KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम का शेयर हुआ मजबूत
  • 8 फीसदी तक चढ़ा शेयर
  • दो कारणों से चढ़ा शेयर

Paytm Share Price Today in Hindi: कई दिन लोअर सर्किट लगने के बाद आज पेटीएम के शेयर(Paytm Share) ने वापसी की है। बीएसई पर पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड लिस्टेड है। इसका शेयर आज 8 फीसदी की मजबूती के साथ 473.55 रु तक चढ़ा। बीएसई पर कंपनी का शेयर 438.50 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह लाल निशान में 395 रु पर खुला और 11 बजे तक के कारोबार में 473.55 रु तक ऊपर गया है। करीब 11 बजे ये 14.70 रु या 3.35 फीसदी की मजबूती के साथ 453.05 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 28,772.32 करोड़ रु है। आज पेटीएम के शेयर(Today Paytm Share) में आई तेजी के दो कारण हैं। आगे जानिए इन कारणों के बारे में।

ये भी पढ़ें -

पेटीएम के शेयर क्यों आई तेजी

आज पेटीएम के शेयर (Rise in Paytm Share) में आई तेजी के दो कारण माने जा रहे हैं। पहला कि कंपनी ने इसकी एसोसिएट कंपनी और सीईओ और फाउंडर की विदेशी मुद्रा नियमों के संभावित उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) ने उन रिपोर्टों को "अटकल" बताकर खारिज कर दिया जिसमें इसके पेटीएम के वॉलेट बिजनेस को खरीदने की बात कही जा रही थी।

पेटीएम शेयर तीन दिन में गिरा 42 फीसदी

आरबीआई ने पेटीएम के पेमेंट बैंक (Paytm Bank) बिजनेस पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके कारण पेटीएम का शेयर(Paytm Share) लगातार तीन दिन लोअर सर्किट में रहा। आरबीआई के प्रतिबंधों के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक(Paytm Payment Bank) 29 फरवरी के बाद न तो नई जमा स्वीकार कर पाएगा और न क्रेडिट लेनदेन कर पाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article